Ayodhyanagar.com राहुल गांधी का वादा. पेट्रोल, डीज़ल के दाम कम और गैस का सब्सिडी फिर से ज़्यादा - Gulfhindi12 https://www.highcpmrevenuenetwork.com/mdapdnqq1?key=f1c4131eeec9cc089e9e3a9e35ad128f https://www.highcpmrevenuenetwork.com/mdapdnqq1?key=f1c4131eeec9cc089e9e3a9e35ad128f https://www.highcpmrevenuenetwork.com/mdapdnqq1?key=f1c4131eeec9cc089e9e3a9e35ad128f

राहुल गांधी का वादा. पेट्रोल, डीज़ल के दाम कम और गैस का सब्सिडी फिर से ज़्यादा

राहुल गांधी ने सस्ता पेट्रोल, डीज़ल, गैस का किया वादा.

कांग्रेस ने जनता के बीच सीधे जाने के अब तक के अपने सबसे बड़े ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के जरिये राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की संभावनाओं की राजनीतिक पैकेजिंग करने का फैसला किया है। इसके तहत पार्टी देशवासियों के नाम लिखे राहुल गांधी के पत्र को देश के हर घर तक पहुंचाएगी। इस पत्र में उन्होंने यात्रा के अनुभवों के साथ भविष्य के इरादों का संकेत दिया है। इसमें उन्होंने सस्ते पेट्रोल डीजल, 500 रुपये का सिलेंडर व युवाओं को नौकरियां देने का वादा किया है।

 

यह भी पढ़िए: कांग्रेस का सरकार बनते ही हिमाचल में पुरानी पेंशन स्कीम लागू, महिलाओं को 1500 मासिक पेंशन भी चालू.

2024 के चुनाव के लिए इस अभियान को सियासी लांच पैड बनाते हुए कांग्रेस पत्र के साथ 26 जनवरी से 26 मार्च तक देश के छह लाख गांवों, ढाई लाख पंचायतों व 10 लाख पोलिंग बूथों तक मोदी सरकार के विरुद्ध तैयार अपनी चार्जशीट भी पहुंचाएगी। कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने हर घर-गांव, बूथ और पंचायत तक राहुल के पत्र के साथ मोदी सरकार के विरुद्ध पार्टी की चार्जशीट पहुंचाने के महाअभियान की घोषणा करते हुए बेबाकी से स्वीकार किया कि यह अभियान चुनावी पैकेजिंग स्वरूप में होगा।

 

2024 की तैयारी शुरू.

2023 में राज्यों के चुनाव के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों की शुरुआत होगी और इसलिए हाथ से हाथ जोड़ो के लोगो में कांग्रेस का चुनाव चिह्न होगा, जो भारत जोड़ो यात्रा में नहीं था। जयराम ने कहा यात्रा की शुरुआत में इसके अराजनीतिक होने को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन हाथ से हाथ जोड़ो के जरिये चुनावी राजनीति का संदेश हर घर पहुंचाया जाएगा।

 

राहुल ने पत्र में क्या लिखा.

राहुल ने पत्र में भारत जोड़ो को अपने जीवन की महत्वपूर्ण यात्रा बताते हुए आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मोर्चे पर देश के समक्ष चुनौतियों का जिक्र कर मोदी सरकार पर प्रहार किया है। यात्रा के अपने अनुभवों के आधार पर बेरोजगारी, महंगाई, कर्ज से दबे किसानों की हालत के बीच देश की संपत्तियों के चंद उद्योगपतियों के हाथ में जाने की वजह से बेहतर भविष्य का लोगों का सपना टूटने की बात कही है।

Permalink: राहुल गांधी का वादा. पेट्रोल, डीज़ल के दाम कम और गैस का सब्सिडी फिर से ज़्यादा
Read more article on https://gulfhindi.com



from GulfHindi https://ift.tt/YZxERNb

No comments