भारतीय ड्राइवर ने किया कमाल, Emirates Draw में जीत लिए करोड़ों रुपए, शुरू करेंगे अपना बिजनेस
भारतीय ड्राइवर ने Dh15 million जीतकर इतिहास रचा इतिहास
संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित ड्रॉ में कई लोगों ने लाखों करोड़ों जीत चुके हैं। एक बार फिर से भारतीय ड्राइवर ने Dh15 million जीतकर इतिहास रच दिया है। 31 वर्षीय भारतीय ड्राइवर Ajay Ogula, ने Emirates Draw के EASY6 Grand Prize में Dh15 million यानी कि करीब ₹338,612,756.98 (INR) जीत लिया है। वह यूएई में आने के बाद एक ज्वेलरी प्रतिष्ठान के लिए काम करते हैं।

बॉस ने दी थी सही जगह पैसे लगाने की सलाह
उन्होंने बताया कि अपने बॉस के सलाह पर उन्होंने इस ड्रॉ में भाग लिया था। एक दिन उनके बॉस ने कहा कि तुम्हें भी पैसे इधर उधर बर्बाद करने के बजाए इसमें लगाना चाहिए। जिसके बाद उन्होंने ऐप को डाउनलोड कर दो टिकट खरीदा था।
जीत पर नहीं हो रहा यकीन
Ogula ने बताया कि जब उन्हें जितने की खबर मिली तब वह अपने दोस्त के साथ थे। उन्होंने ईमेल खोला और पढ़ने लगें। उन्हें लगा कि कम अमाउंट जीता होगा लेकिन जब मैसेज पढ़ा तो जीरो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। उनका सिर चकरा गया। यकीन नहीं हुआ कि इतना रकम जीत चुके हैं।
अब परिजनों के लिए बनाएंगे घर
अपने प्लान के बारे में वह कहते हैं कि अपनी परिवार को दुबई लायेंगे और अपने गांव में घर बनाएंगे। साथ ही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी भी खोलेंगे।
Permalink: भारतीय ड्राइवर ने किया कमाल, Emirates Draw में जीत लिए करोड़ों रुपए, शुरू करेंगे अपना बिजनेस
Read more article on https://gulfhindi.com
from GulfHindi https://ift.tt/J6dfUmO

No comments